पालक और चेद्दार चीज़ के मफिन्स-Spinach And Cheddar Cheese Muffins
सामग्री
-
1 ½ कप मैदा
-
6 टेबल स्पून बटर
-
1 कप दूध
-
½ कप दही या 1 अंडा
-
2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
-
½ टी स्पून बेकिंग सोडा
-
½ टी स्पून नमक
-
1 कप बारीक कटा हुआ पालक
-
1 कप कद्दूकस करा हुआ चेद्दार चीज़
विधि (How to make cheddar cheese muffins at home)
-
ओवन को 170 डिग्री पर प्रीहीट कर ले|
-
पालक को बारीक काट के धोकर किसी सूती कपडे के बीच में रख के सारा पानी सुखा दे|
-
मैदे में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक डाल के छान के अलग रख ले|
-
दूध और बटर को मिला के गरम कर ले फिर ठंडा होने दे. पूरी तरह से ठंडा होने के बाद दही मिला के अच्छे से फेट ले|
-
कटी हुई पालक और चीज़ को बटर के मिश्रण में मिला दे|
-
मैदे के मिश्रण को धीरे धीरे करके बटर के मिश्रण में मिलाये और धीरे धीरे मिक्स कर दे|
-
मफिन्स ट्रे में मफिन्स लाइनिंग लगा के चम्मच से मिश्रण को लाइनिंग में भर दे|
-
ओवन में रख के 20-22 मिनट के लिए बेक कर ले| ओवन से बाहर निकाल के ठंडा होने दे|
-
हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ खाए और खिलाये|
सावधानी
सामग्री हमेशा रूम टेम्परेचर पर आने के बाद ही प्रयोग में लाये|
पालक की जगह कद्दुकस करी हुई गाजर, चेरी टमाटर, मशरूम, ओलिव को भी डाल सकते है|
ओवन के टेम्परेचर को हमेशा सही सेट करके के कप केक रखे|