कश्मीरी दम आलू–Kashmiri Dum Aloo
सामग्री (3-4 लोगो के लिए)
-
12 -15 छोटे आकार के आलू
-
1 कप ताजा दही
-
½ कप ताजी क्रीम
-
½ चम्मच सोंठ का पाउडर
-
½ चम्मच सौंफ का पाउडर
-
1/6 छोटा चम्मच हींग
-
½ छोटा चम्मच काला जीरा
-
1 छोटा चम्मच जीरा
-
3-4 लौंग
-
1 बड़ी इलाइची
-
2 छोटी इलाइची
-
1 इंच का टुकड़ा दालचीनी
-
¼ चम्मच काली मिर्च
-
2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च का पाउडर
-
2 बड़े चम्मच तेल
-
स्वादानुसार नमक
-
तलने के लिए तेल
-
1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
विधि (How to make kashmiri dum aloo)
-
आलू को अच्छे से धोकर आधा पकने तक उबाल ले, ठंडा होने के बाद छील के किसी कांटे या फिर टूथपिक से गोद ले|
-
दही और क्रीम मिला के अच्छे से फेट के अलग रख ले|
-
लाल मिर्च के पाउडर में पानी मिला के पेस्ट बना ले|
-
अब कढाई में तलने के लिए तेल डाल कर गरम करे तेल गरम हो जाये तो आंच धीमी करके आलू डाल कर हल्का सुनहरा होने तक तल के निकाल ले|
-
अब किसी गहरे ढक्कनदार बर्तन में दो बड़े चम्मच तेल डाल के गरम करे, तेल में हींग और सारे खड़े मसाला डाल दे| लाल मिर्च का पेस्ट डाल के अच्छे से मिला के भून ले|
-
क्रीम और दही का मिश्रण मिला के लगातार चलते हुए 1-2 मिनट तक भूने|
-
एक कप पानी, सौंफ और सोंठ का पाउडर मिला दे उबले और तले हुए आलू और नमक डाल के ढक्कन ढक के धीनी आंच पर 8-10 मिनट तक या फिर ग्रेवी गाढ़ी होने तक पका ले|
-
गैस बंद करके हरी धनिया से सजाये गरम गरम दम आलू चावल या फिर रोटी के साथ परोसे|