पालक गोभी सूप – Palak Gobi Soup
सामग्री
- गोभी कद्दूकस करी हुई 2 कप
- बारीक कटा पालक 1 कप
- बारीक कटा अदरक 1 छोटा चम्मच
- कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच
- दालचीनी 1 इंच का टुकड़ा
- लौंग 2
- कालीमिर्च 4-5
- मक्खन 1 बड़ा चम्मच
- कॉर्नफ्लोर 1 चम्मच,
- दूध 1/2 कप,
- नमक स्वादानुसार,
विधि How to make gobhi palak soup
-
एक पैन में मक्खन पिघलाएं, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च डाल दें,
-
अदरक, हरीमिर्च, पालक, गोभी डालकर धीमी आंच पर भूनें
-
5 मिनट बाद 3 कप पानी और नमक डालें, धीमी आंच पर पकने दें
-
जब गोभी अच्छी तरह गल जाए, तब पानी में कॉर्नफ्लोर मिलाकर डालें
-
दूध भी मिला दें, 2 मिनट और पकाएं
-
आंच से उतार के कालीमिर्च पाउडर और स्वादानुसार सौस मिला कर गर्मागर्म परोसे.